टाटा ग्रुप की चार कंपनियां देने जा रही डिविडेंड, जाने कंपनियों के नाम।

टाटा ग्रुप कंपनियों में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

अभी हाल ही में टाटा ग्रुप की 4कंपनियों द्वारा डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है।

कल शुक्रवार को टाटा ग्रुप ने अपने वित्त वर्ष के परिणामों की घोषणा की थी।

इन परिणामों को जारी करने के बाद ही टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों द्वारा अपने निवेशकों को डिविडेंड के रूप में तोहफा देने का निश्चय किया गया।

इनमें यह कंपनियां शामिल है 1.टाटा मोटर्स 2. टाटा कॉफी 3. टाटा पावर 4.टाटा स्टील कंपनी।

टाटा कॉफी कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को 300% का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए 15 मई 2023 रिकॉर्ड डेट जारी की गई है।

टाटा पावर द्वारा प्रति शेयर ₹2 डिविडेंड के रूप में दिया जाता है इसके लिए 19 जून को सुनिश्चित रूप से डिसीजन लिया जाना है।

टाटा मोटर्स द्वारा ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड के रूप में तथा ऑर्डिनरी शेयर पर ₹2.10 डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

टाटा स्टील कंपनी द्वारा ₹3.60 डिविडेंड रूप में दिया जाना है। जिसके लिए अंतिम फैसला जुलाई में लिया जाएगा।