Ceat कंपनी के शेयर होल्डर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

इस कंपनी में निवेश करने वाली निवेशकों को कुछ ही समय में काफी बेहतरीन रिटर्न प्राप्त हुआ है।

Ceat Ltd के शेयर आज बुधवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में 5% की तेजी के साथ 2078 दो पेपर ट्रेड कर रहे हैं।

इसके साथ सिएट लिमिटेड के शेयर ने आज बुधवार को ओल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है।

सिएट लिमिटेड कंपनी के शेयर का पहले सबसे हाई रिकॉर्ड ₹2030 था।

कंपनी द्वारा यह हाई रिकॉर्ड 27 दिसंबर 2017 को बनाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी के शेयर में तेजी मार्जिन में वृद्धि होने के कारण आई है।

मार्च 2023 तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन डबल डिजिट पर पहुंच गया है।

कंपनी के शेयरों में 1 माह के दौरान लगभग 47.35% की तेजी देखने को मिली है।

1 माह पहले 24 अप्रैल 2023 को कंपनी के शेयर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में ₹1406 पर ट्रेड कर रहे थे जो कि आज ₹2078 पर पहुंच गए हैं।