RBI ने दिया बड़ा झटका, 2000 रुपए का नोट हुआ बंद।

अभी शाम को हाल ही में सूत्र के मुताबिक एक नई खबर सामने आई है फिलहाल तो यह खबर पूरी मीडिया में एक वायरस की तरह फैल चुकी है। इस खबर ने पुरे सोशल मीडिया पर तथा बजाज में तहलका मचा रखा है। इस खबर से कई लोग चिंतित भी हो उठे हैं।

RBI द्वारा ऐलान

शाम को लगभग 6:00 बजे के आसपास आरबीआई द्वारा ₹2000 की नोट बंदी हेतु ऐलान किया गया था। इस खबर से लोगों में काफी ज्यादा हलचल मच गई है। इस पर आरबीआई ने ₹2000 के नोट के प्रचलन से हटाने की घोषणा की है इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को सलाह दी गई है कि तत्काल प्रभाव के साथ ही ₹2000 के मुल्ले वाले नोट को बैंक द्वारा जारी करना बंद कर देना है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इन नोटों को संपूर्ण रुप से बंद नहीं किया गया है अभी यह ₹2000 का नोट लीगल मुद्रा ही बनी रहेगी। इस ₹2000 की मुद्रा को कोई भी व्यक्ति अपने किसी नजदीकी बैंक के द्वारा आसानी से बदला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई द्वारा यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि ₹2000 की मुद्रा का नोट 30 सितंबर 2023 तक कानूनी रूप से प्रचलन में रहेगा तथा 30 सितंबर तक ₹2000 के नोट के लेनदेन को वैध माना जाएगा।

आरबीआई द्वारा ₹2000 के नोट को प्रचलन में बंद करने हेतु 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अभी के समय ₹2000 के नोट से संबंधित किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 30 सितंबर तक व्यक्ति के पास ₹2000 का नोट है वह अपनी किसी भी नजदीकी बैंक शाखा से इन्हें आसानी से बदलाव आ सकते हैं।

नोट बदलवाने की प्रक्रिया

किसी भी व्यक्ति को बैंक शाखा मैं ₹2000 का नोट बदलवाने हेतु किसी भी लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा वह आसानी से बैंक में जाकर अपने नोट को एक चेंज करवा सकता है। इसके साथ ही सभी बैंक में नोट बदलने हेतु एक अलग से डिपार्टमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। नोट बदलवाने से पहले एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप एक समय में ₹20000 से अधिक के नोट एक्सचेंज नहीं करवा सकते हैं।

आरबीआई द्वारा यह ₹2000 की नोट बंदी का झटका अचानक नहीं दिया गया है इसके लिए आरबीआई पहले से ही विचार विमर्श कर रही थीं। काफी समय के विचार विमर्श बाद आरबीआई द्वारा कानूनी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस पर अहम फैसला लिया गया है। तथा इस फैसले को लेने के बाद इसकी सोशल मीडिया पर घोषणा की गई है। आरबीआई द्वारा की गई यह घोषणा सोशल मीडिया पर इस प्रकार फैली है जैसे कि कोई वायरस फैलता है। आज भी ज्यादा इस प्रक्रिया हेतु 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है।

Leave a Comment