रिलायंस ग्रुप कंपनी के शेयर में कुछ समय पहले काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी। जिससे निवेशकों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। इस दौरान कई निवेशकों ने इस कंपनी के शेयर को वापस बेच दिया था। तथा कुछ निवेशक ऐसे हैं जिन्होंने रिलायंस ग्रुप पर विश्वास रखते हुए इन शेयरों को अभी तक होल्ड कर रखा है। जिस भी निवेशक ने अभी तक होल्ड कर रखा है अब उन्हें काफी ज्यादा बैटरी रिटर्न मिलने की आशंका है।
कंपनी तथा कंपनी की परिस्थिति
दोस्तों हम बात कर रहे हैं रिलायंस ग्रुप के रिलायंस पावर कंपनी के बारे में। रिलायंस पावर कंपनी के शेयर में आज गुरुवार को काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इस शेयर में बजार खुलने के साथ 6% की तेजी देखने को मिली है। Reliance Power company के शेयर आज शेयर बाजार में ₹12.05 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस कंपनी के शेयर में तेजी मार्च तिमाही के परिणामों के बाद देखने को मिली है।
दरअसल कल बुधवार को अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी द्वारा मार्च तिमाही के परिणामों को जारी किया गया था। जोकि अभी हाल में अच्छे परिणामों के साथ सामने उभर कर आए हैं।
कंपनी के शेयरों का रिकॉर्ड
अगर हम रिलायंस पावर कंपनी के शेयरों का रिकॉर्ड देखे तो 2008 में इस कंपनी के शेयर ₹2200 पर ट्रेड कर रहे थे। जो कि वर्तमान यानी 2023 में ₹12 चल रही है। इस हिसाब से इस शेयर में 99% की गिरावट आ चुकी है। परंतु अभी हाल में रिलायंस पावर के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।
अभी पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 3.72% की तेजी देखने को मिली है। इस साल यह शेयर YTD में 14.63% नीचे की ओर गिरा है। इसके अलावा पिछले 5 सालों में इस शेयर में 66% की गिरावट आई है। रिलायंस पावर कंपनी के शेयर का पिछले 1 साल का सबसे हाई स्कोर ₹24.95 तथा सबसे कम स्कोर ₹9.05 का रहा है। अगर हम रिलायंस पावर कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो कंपनी की मार्केट कैपिटल 4575.63 करोड़ों रुपए है।
कंपनी का वित्तीय डाटा
अगर हम कंपनी के मुनाफे की बात करें तो मार्च 2023 में कंपनी को 321.79 करोड़ों रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। जबकि कंपनी ने कल बुधवार को बताया कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 21-22 में 657.89 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। उस समय कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
इसके अलावा मार्च तिमाही में कंपनी की वित्त आए 1856.32 करोड रुपए की थी। जबकि वित्त वर्ष 21-22 कि आय 1878.40 करोड रुपए की थी। रिलायंस पावर कंपनी के निदेशक मंडल ने पुनीत नरेंद्र गर्ग को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।